इष्टदेवता का निर्धारण जितना सरल प्रतीत होता है, वास्तव में उतना सरल नहीं है। वर्तमान समय में अनेक ज्योतिषियों ने इस विषय में विभिन्न कपोलकल्पित सिद्धांत गढ़कर इस प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से जटिल बना दिया है, जिससे सटीक निर्धारण कठिन हो गया है। कुछ स्वघोषित पंडितों द्वारा नवांश में भावों की कल्पना कर इष्टदेवता के निर्धारण की जो पद्धति प्रचारित की जा रही है, उसका किसी भी प्रामाणिक शास्त्र में आधार नहीं मिलता। यह आश्चर्य का विषय है कि शास्त्रसम्मत और सुलभ विधियों को त्यागकर अत्यंत अशास्त्रीय पद्धतियों को स्वीकार किया जा रहा है।
वास्तव में, इष्टदेवता के निर्धारण हेतु संबंधित भाव का सम्यक और गहन अध्ययन आवश्यक होता है। साथ ही, राशि तथा ग्रहों के कारकत्व का स्पष्ट ज्ञान होना चाहिए। उदाहरणार्थ, यदि किसी जातक की कुंडली में मीन राशि में स्थित बुध हो, तो वह शेषशायी भगवान विष्णु का प्रतीक माना जा सकता है, क्योंकि मीन राशि समुद्र की द्योतक है और बुध का संबंध भगवान विष्णु से माना गया है। किंतु शेषशायी भगवान विष्णु के भी विभिन्न विग्रह विद्यमान हैं — जैसे तिरुवनंतपुरम स्थित पद्मनाभ स्वामी और तिरुचिरापल्ली स्थित रंगनाथ स्वामी। इन विग्रहों में सूक्ष्म भेद है, जिसे समझने के लिए विग्रह का अध्ययन आवश्यक होता है। ध्यान दें की देवता श्री विष्णु ही हैं किंतु स्वरूप में भेद हैं।
कुछ लोग इसे निरर्थक प्रयास मान सकते हैं, किंतु यदि इष्टदेवता का यथार्थ और शुद्ध निर्धारण करना है, तो यही सूक्ष्म विवेचन अपेक्षित है। इस प्रकार के अनेक भेद हैं, जिन्हें समझना सरल नहीं है। अतः पाठकगणों से निवेदन है कि कृपया अंतरजाल पर उपलब्ध अप्रामाणिक ज्योतिषीय सामग्री के आधार पर इष्टदेवता का निर्धारण न करें, अपितु योग्य ज्योतिषीय परामर्श अवश्य लें।
Image Source: Pinterest
English Version:
Determining one’s Iṣṭa-devatā may appear simple, but in reality it is not so. In the present time, many astrologers have constructed various imaginary theories on this subject, making the process unnecessarily complicated and thereby hindering accurate determination. The method being propagated by some self-proclaimed scholars—wherein houses are imagined in the Navāṁśa chart to identify the Iṣṭa-devatā—has no foundation in any authentic scripture. It is indeed surprising that well-established and straightforward methods are being abandoned in favor of highly unscriptural approaches.
In truth, determining the Iṣṭa-devatā requires a proper and in-depth analysis of the relevant house. Along with this, one must have clear knowledge of the significations of signs and planets. For example, if Mercury is placed in Pisces in a native’s horoscope, it may be taken to represent Lord Viṣṇu in His reclining form on Śeṣa (Śeṣaśāyī Viṣṇu), since Pisces signifies the ocean and Mercury is associated with Lord Viṣṇu. However, even within this form of Viṣṇu, there are different manifestations—for instance, Padmanābha Svāmī of Tiruvananthapuram and Raṅganātha Svāmī of Tiruchirappalli. There are subtle distinctions between these forms, which can only be understood through a study of the specific iconography. Note that the deity is Lord Viṣṇu in both cases, but the forms differ.
Some may consider such efforts unnecessary, but if one aims to determine the Iṣṭa-devatā accurately and in its pure sense, such subtle analysis is essential. There are many such distinctions, and understanding them is not easy. Therefore, readers are advised not to rely on unauthenticated astrological material available on the internet for determining their Iṣṭa-devatā, but to seek proper guidance from a qualified astrologer.

Comments
Post a Comment