This article has been originally written in Hindi. English version has been attached along with it after the completion of the article.
दशमभाव संबंधित कतिपय सूत्र:
Image Source: Pinterest
दशमभाव संबंधित कतिपय सूत्र:
1. विश्व के समस्त यशस्वी व्यक्तियों की कुण्डली में या तो दशम भाव में कोई ग्रह स्थित होता है अथवा दशमेश बलवान होता है।
2. दशम भाव आकाश का द्योतक माना गया है, अतः पदोन्नति, उन्नति तथा सफलता के लिए इसका विशेष महत्व है। यदि नवमेश, पंचमेश आदि शुभ ग्रह दशम भाव में स्थित हों, तो वे आर्थिक वृद्धि कराते हैं।
3. यदि दो राजपुत्रों की कुण्डलियाँ सामने हों और यह विचार करना हो कि कौन सिंहासन के योग्य है, तो निस्संदेह वही योग्य होगा जिसका दशम भाव और दशमेश बलवान हो। इससे दशम भाव का महत्व स्पष्ट होता है।
4. कुछ विद्वानों का मत है कि जिस कुण्डली में दशम भाव रिक्त हो, उसे देखना ही नहीं चाहिए। यद्यपि यह कथन विनोदार्थ है, तथापि इससे दशम भाव की महत्ता का ही प्रतिपादन होता है।
5. दशमेश यदि पंचमेश या नवमेश के साथ युक्त होकर दशम भाव में स्थित हो, तो समस्त कार्य सिद्ध होते हैं और ऐसा जातक राजपद प्राप्त करता है।
6. दशम भाव में स्थित एकादशेश धन के लिए सामान्यतः अनुकूल होता है, परंतु अपनी दशा में नौकरी का त्याग भी करवा सकता है। यदि एकादशेश सूर्य हो तो राजा के कारण, चन्द्र हो तो रानी के कारण, मंगल हो तो नेता के कारण, बुध हो तो मामा के कारण, गुरु हो तो मंत्री के कारण, शुक्र हो तो स्त्री के कारण और शनि हो तो कपटी व्यक्तियों के कारण धन की हानि होती है।
7. यदि अष्टमेश दशम भाव में स्थित हो, तो व्यक्ति गुप्त अथवा अनैतिक मार्गों से धन अर्जित करता है। उसकी दशा में पदहानि, निंदा तथा शासन से दंड अथवा शिक्षा प्राप्त होने के योग होते हैं।
8. यदि दशम भाव में चर राशि हो अथवा दशमेश के अंश चर राशियों में हों, तो जातक धनार्जन हेतु विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करता है। यदि दशमेश स्थिर राशियों में हो, तो जातक एक ही स्थान पर स्थिर रहकर कार्य करता है।
9. यदि दशमेश और सप्तमेश दोनों सप्तम भाव में स्थित हों, तो जातक विदेश यात्रा करता है और विदेश में ही धन अर्जित करता है। यदि सप्तम भाव में जल तत्त्व की राशि हो अथवा जल तत्त्व के ग्रह दशमेश को प्रभावित करें, तो जातक जलयान का कप्तान बन सकता है। अग्नि तत्त्व की राशि होने पर वह रेल अथवा बस चालक होता है, वायु तत्त्व की राशि होने पर वैमानिक बनता है और पृथ्वी तत्त्व की राशि होने पर वह वाहन या ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कार्य करता है।
10. यदि दशम भाव में रात्रिबली राशि हो तथा रात्रिबली ग्रहों का प्रभाव हो, तो जातक रात्रि में कार्य करता है।
11. यदि दशमेश सिंह राशि में हो और दशम भाव पर शुभ ग्रहों सहित सूर्य या चन्द्र का प्रभाव हो, तो जातक सरकारी क्षेत्र में कार्य करता है।
12. यदि दशमेश उच्च नवांश में हो, तो जातक उच्च पद प्राप्त करता है। यदि दशमेश का नवांशाधिपति वक्री हो, तो जातक विविध प्रकार से धन अर्जित करता है।
13. बलवान कर्मेश यदि उच्च या स्व राशि के नवांश में स्थित हो, तो जातक पुण्यशील, यशस्वी तथा पितृसुख से युक्त होता है।
14. यदि बुध और गुरु कर्मस्थान में कर्मेश के साथ हों, तो जातक शिवमंदिर, तालाब आदि का निर्माण कराने वाला होता है।
15. यदि उच्चस्थ गुरु कर्मस्थान में शुक्र के साथ स्थित हो, तो जातक अत्यंत यशस्वी और विख्यात होता है।
16. यदि कर्मेश उच्च होकर गुरु के साथ हो और भाग्येश कर्मस्थान में स्थित हो, तो जातक अत्यधिक सम्मान और प्रताप प्राप्त करता है।
17. ‘भावात् भावम्’ के सिद्धांत के अनुसार, जो विषय दशम भाव से विचारणीय हैं, वे सप्तम भाव से भी विचारणीय हैं; अतः उक्त योगों का विचार सप्तम भाव से भी करना चाहिए।
18. यदि दशम भाव में सूर्य स्थित हो, तो राज्य की कृपा प्राप्त होती है। सरकारी अथवा राजकीय क्षेत्र से तथा धनवान व्यक्तियों से वित्त की प्राप्ति होती है। आधुनिक युग में यह स्थिति ग्रीन एनर्जी, सोलर एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी आदि क्षेत्रों से संबंध स्थापित करती है। ऐसे व्यक्ति को दंडाधिकार प्राप्त हो सकता है तथा वह अत्यंत महत्वाकांक्षी होता है। अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर अग्रसर होने की इच्छा के कारण वह प्रायः असंतुष्ट रहता है और पूर्ण सुख का अनुभव नहीं कर पाता। यदि सूर्य निर्बल या पाप प्रभाव में हो, तो अधिकारी वर्ग से टकराव, पदहानि या अपमान की स्थिति बन सकती है। अहंकार, कठोरता एवं अधिनायकवादी प्रवृत्ति के कारण अधीनस्थों से संबंध खराब हो सकते हैं।
19. यदि दशम भाव में चंद्र स्थित हो, तो ऐसा व्यक्ति चंचल स्वभाव का होता है। उसे वृद्ध स्त्रियों, वस्त्र व्यवसाय, कृषि कार्य अथवा माता से धन की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं रहता और निरंतर विचलित रहता है। जैसे चंद्रमा अपनी कलाएँ बदलता है, वैसे ही यह व्यक्ति भी बार-बार अपना कार्यक्षेत्र अथवा संस्था बदलता रहता है।
20. यदि दशम भाव में मंगल स्थित हो, तो व्यक्ति साहसिक अथवा उग्र कर्मों से, अग्नि से संबंधित कार्यों से धन अर्जित करता है। यह व्यक्ति प्रायः पुलिस, सेना (विशेषतः स्थल सेना), या चिकित्सकीय क्षेत्र से संबंधित होता है। यदि पाप प्रभाव हो, तो वह पापकर्मों में प्रवृत्त हो सकता है और डाकू तक बन सकता है। ऐसे व्यक्ति की बुद्धि तीव्र किंतु उग्र होती है, जिसके कारण वह निर्णय शीघ्रता में लेता है और कभी-कभी अनुचित कार्य कर बैठता है। यदि मंगल पाप प्रभाव में हो, तो क्रोध, अधीरता, विवादप्रियता के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएँ आती हैं।
21. यदि दशम भाव में बुध स्थित हो, तो व्यक्ति में व्यापारिक बुद्धि होती है। तीव्र बुद्धि, विश्लेषण क्षमता एवं संवाद कौशल यह फल मिलता हैं। वह वाणी के प्रयोग में निपुण होता है तथा अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करता है। यह स्थिति गणितीय क्षेत्रों से संबंध दर्शाती है। ऐसा व्यक्ति बैंक, बीमा संस्थान आदि में कार्यरत हो सकता है अथवा विक्रय कार्य करता है। यदि बुध पाप प्रभाव में हो, तो वह छल-कपट में निपुण हो सकता है; किंतु शुभ प्रभाव होने पर वह लेखक बनता है। उसे हवन, यज्ञ आदि धार्मिक कर्मों में भी रुचि होती है। व्यक्ति भावनात्मक आधार पर निर्णय लेता है, जिससे व्यावसायिक स्थिरता प्रभावित होती है। जनता से जुड़ने की क्षमता होती है, जिससे लोकप्रियता प्राप्त हो सकती है।
22. यदि दशम भाव में बृहस्पति स्थित हो, तो व्यक्ति धनवान होता है तथा धार्मिक कार्यों से धन अर्जित करता है। यह स्थिति पुरोहित, वेदज्ञ, पंडित अथवा विद्वानों में पाई जाती है। अन्यथा ऐसा व्यक्ति मंत्री अथवा परामर्शदाता होता है। शिक्षक, गुरु, न्यायाधीश, सलाहकार, मंत्री, धार्मिक नेता या विद्वान बनने की संभावना। लोगों को उचित सलाह देना उसके लिए सहज होता है। व्यक्ति मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है, परंतु कभी-कभी स्वयं के व्यवहार में आदर्शों का पालन नहीं कर पाता। तथापि कार्यक्षेत्र में कुछ न कुछ बाधाएँ बनी रहती हैं। सहकर्मियों से सामंजस्य नहीं बन पाता और वह दूसरों को कम आँकने की प्रवृत्ति रखता है। उसका अहंकार ही उसकी प्रगति में प्रमुख बाधा बनता है। उसे पैतृक संपत्ति भी प्राप्त होती है।
23. यदि दशम भाव में शुक्र स्थित हो, तो व्यक्ति प्रबंधन क्षेत्र में कार्य करता है। वह दूसरों से कार्य करवाने में दक्ष होता है। फैशन डिज़ाइनिंग, आंतरिक सज्जा, कला आदि क्षेत्रों में उसकी विशेष रुचि होती है। उसे स्त्रियों अथवा पत्नी से धन की प्राप्ति होती है। सामान्यतः वह अपने कार्य में पूर्णता की खोज करता है और उसे प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है। यदि शुक्र उच्च, स्व अथवा मित्र राशि में हो, तो व्यक्ति अल्प प्रयास से ही उच्च प्रसिद्धि प्राप्त करता है। उसे विविध प्रकार से सहायता मिलती रहती है तथा विद्वानों और श्रेष्ठ व्यक्तियों का संग प्राप्त होता है।
24. यदि दशम भाव में शनि स्थित हो, तो कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहता है, कभी वृद्धि तो कभी ह्रास, जो जातक के कर्मों पर निर्भर करता है। ऐसा व्यक्ति निम्न अथवा कपटी लोगों के संपर्क में आ सकता है, जिससे धन की हानि होती है। सामान्यतः शनि की यह स्थिति अशुभ मानी जाती है, किंतु यह व्यक्ति कर्मठ होता है। यदि पाप प्रभाव हो, तो धन का व्यय होता है और व्यक्ति आलसी बन सकता है; किंतु शुभ प्रभाव तथा षड्वर्ग शुद्ध होने पर उसे अनेक सेवक और वाहन प्राप्त होते हैं।
25. यदि दशम भाव में राहु स्थित हो, तो म्लेच्छों अथवा विदेशियों से धन की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति विदेश में जाकर धन अर्जित करता है। यदि पाप प्रभाव हो, तो वह अनेक पापकर्म करता है, जिससे उसके पुण्य का क्षय होता है। उसमें दूसरों के धन के प्रति लालसा होती है तथा वह निंदा करने में प्रवृत्त रहता है, जबकि स्वयं भी निंदनीय कर्म करता है। यदि राहु अशुभ प्रभाव में हो, तो छल, विवाद, बदनामी, या अवैध कार्यों में संलिप्तता। उसका स्वभाव विचित्र होता है। यदि वह जल राशि में स्थित हो, तो अपनी दशा में गंगास्नान का योग बनाता है। उसके पिता को मुखरोग हो सकता है अथवा मुख से दुर्गंध आने की संभावना रहती है।
26. यदि दशम भाव में केतु स्थित हो, तो आर्थिक उन्नति होती है तथा म्लेच्छों से धन अर्जित होता है। व्यक्ति को प्रसिद्धि प्राप्त होती है और वह अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहता है। विदेश में कार्य करने की संभावना रहती है। उसका स्वभाव सामान्यतः शांत और स्थिर होता है, यद्यपि उसके विचार कुछ भिन्न होते हैं। उसे गृहसुख की कमी रहती है और माता से संबंध मधुर नहीं होते। यदि पाप प्रभाव हो, तो वह अत्यंत क्रूर कर्म कर सकता है तथा मूर्ख लोगों के संग के कारण धन की हानि होती है।
27. यह भ्रम नहीं रखना चाहिए कि दशम भाव में स्थित शुभ ग्रह ही सदैव श्रेष्ठ कर्म का संकेत देते हैं। उदाहरणार्थ, एक कुख्यात अपराधी जिसने अनेक महिलाओं की हत्या की उसकी कुण्डली में भी दशम भाव में उच्चस्थ बृहस्पति पाया गया है।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
English Version (Translated using ChatGPT):
Some Aphorisms Related to the Tenth House:
In the horoscopes of all successful individuals in the world, either a planet is placed in the tenth house or the lord of the tenth house is strong.
The tenth house is considered indicative of the sky. Therefore, it holds special importance for promotion, progress, and success. If benefic planets such as the lord of the ninth or the fifth house are placed in the tenth house, they promote financial growth.
If two princes’ horoscopes are to be examined to determine who is worthy of the throne, undoubtedly the one whose tenth house and its lord are stronger will be more deserving. This clearly shows the importance of the tenth house.
Some scholars opine that a horoscope with an empty tenth house should not even be examined. Although this statement is made in jest, it still highlights the significance of the tenth house.
If the lord of the tenth house is conjoined with the lord of the fifth or ninth house and is placed in the tenth house, all undertakings succeed and such a native attains royal status.
The lord of the eleventh house placed in the tenth house is generally favorable for wealth, but during its period it may also cause resignation from employment. If the eleventh lord is the Sun, loss occurs due to the king; if the Moon, due to the queen; if Mars, due to a leader; if Mercury, due to the maternal uncle; if Jupiter, due to a minister; if Venus, due to a woman; and if Saturn, due to deceitful people.
If the lord of the eighth house is placed in the tenth house, the person earns wealth through secret or unethical means. During its period, there may be loss of position, defamation, and punishment or penalties from authorities.
If the tenth house is in a movable sign or the degrees of the tenth lord fall in movable signs, the native travels to various places for earning wealth. If the tenth lord is in fixed signs, the native works steadily in one place.
If both the lord of the tenth and the lord of the seventh are placed in the seventh house, the native travels abroad and earns wealth there. If the seventh house is a water sign or watery planets influence the tenth lord, the native may become a ship captain. If it is a fire sign, the person may become a train or bus driver; if an air sign, a pilot; and if an earth sign, involved in the automobile or vehicle sector.
If the tenth house has a nocturnal sign and is influenced by nocturnal planets, the native works at night.
If the tenth lord is in Leo and the tenth house is influenced by the Sun or Moon along with benefics, the native works in the government sector.
If the tenth lord is in exalted Navamsha, the native attains a high position. If the Navamsha lord of the tenth lord is retrograde, the native earns wealth through diverse means.
A strong lord of action placed in exaltation or its own Navamsha makes the native virtuous, famous, and blessed with paternal happiness. If Mercury and Jupiter are in the tenth house along with the lord of the tenth, the native builds temples, ponds, and similar structures.
If exalted Jupiter is placed in the tenth house with Venus, the native becomes highly renowned and widely known.
If the lord of the tenth is exalted and conjoined with Jupiter, and the lord of fortune is placed in the tenth house, the native gains immense respect and influence.
According to the principle of Bhavat Bhavam, the matters judged from the tenth house should also be judged from the seventh house. Therefore, these combinations should also be examined from the seventh house.
If the Sun is placed in the tenth house, the native receives favor from the state. Wealth comes through government or influential people. In the modern context, this placement is connected with fields such as green energy, solar energy, and renewable sectors. The person may hold authority to punish and is highly ambitious. Due to the constant desire to move ahead, the native often feels dissatisfied and does not experience complete contentment. If the Sun is weak or afflicted, there may be conflicts with authorities, loss of position, or humiliation. Ego, rigidity, and authoritarian tendencies may harm relations with subordinates.
If the Moon is placed in the tenth house, the person is changeable in nature. Wealth may come from elderly women, the clothing business, agriculture, or the mother. Such a person lacks seriousness toward work and remains restless. Just as the Moon changes its phases, the native frequently changes profession or organization.
If Mars is placed in the tenth house, the person earns through bold or aggressive actions or through fire-related work. The individual is often connected with police, the army, or the medical field. If afflicted, the person may engage in sinful acts and may even become a criminal. The intellect is sharp but aggressive, leading to hasty decisions and sometimes wrong actions. Affliction brings anger, impatience, and disputes, causing obstacles in career.
If Mercury is placed in the tenth house, the person has business acumen, sharp intellect, analytical ability, and communication skills. The native is skilled in speech and can influence others. This placement indicates connection with mathematical fields. The person may work in banking, insurance, or sales. If afflicted, the native may become deceitful, but under benefic influence may become a writer. There may also be interest in rituals such as yajna and havan. The person often makes decisions based on emotions, affecting stability in profession. There is an ability to connect with the masses, leading to popularity.
If Jupiter is placed in the tenth house, the person is wealthy and earns through religious or righteous activities. This is seen in priests, scholars, and learned individuals. Otherwise, the person may be a minister or advisor. Professions such as teacher, judge, consultant, or spiritual leader are possible. The native easily gives sound advice and plays the role of a guide, though personal conduct may not always match ideals. There may be obstacles in career and lack of harmony with colleagues. A tendency to underestimate others and ego may hinder progress. The person may also receive ancestral property.
If Venus is placed in the tenth house, the person works in management and is skilled at getting work done through others. There is interest in fashion design, interior decoration, and the arts. Wealth may come through women or the spouse. The native seeks perfection in work and gains recognition. If Venus is exalted, in its own sign, or in a friendly sign, the person attains fame with relatively little effort and receives support from refined and learned people.
If Saturn is placed in the tenth house, there are fluctuations in career with periods of growth and decline depending on actions. The person may associate with lower or deceitful individuals, leading to financial loss. Generally, this placement is considered unfavorable, yet it makes the native hardworking. If afflicted, it causes expenditure and laziness, but if well placed and strong, it can give servants and vehicles.
If Rahu is placed in the tenth house, wealth comes from foreigners or unconventional sources. The person may earn abroad. If afflicted, the native may engage in wrongful actions, leading to loss of merit. There is desire for others’ wealth and a tendency to criticize others while engaging in questionable actions. It can also bring deception, disputes, and defamation. The nature becomes unusual. If placed in a water sign, it may give the opportunity for sacred bathing in rivers during its period. There may be issues related to the father’s mouth or speech.
If Ketu is placed in the tenth house, there is financial progress and wealth from foreign or unconventional sources. The person gains recognition and is dedicated to work. There may be opportunities abroad. The nature is generally calm and stable, though thoughts may be unconventional. There may be lack of domestic happiness and strained relations with the mother. If afflicted, the person may engage in cruel acts and lose wealth due to association with foolish people.
One should not assume that benefic planets in the tenth house always indicate noble actions. For example, a notorious criminal who murdered many women also had an exalted Jupiter in the tenth house.
.jpeg)
Hello Sir,
ReplyDeleteI hope you are doing well. I would humbly request you to please consider my chart for consultation. I'd be forever indebted.
Please drop me a mail at jyotisharnava@gmail.com
Delete